विदेश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजे जाने के लिए आयोजित समारोह में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘नमस्कार! राष्ट्रपति महोदया। आपका लिस्बन में स्वागत है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लिस्बन, सात अप्रैल लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाजे जाने के लिए आयोजित समारोह में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘नमस्कार! राष्ट्रपति महोदया। आपका लिस्बन में स्वागत है।’’

पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति को कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में सलामी गारद दिया गया।

उन्हें नोबल सैलून’ ले जाया गया, जहां उन्हें ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किए जाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था तथा कक्ष वहां बसे भारतीयों से भरा हुआ था।

मोएदास ने कहा कि ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाज़े जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन 'बोम डिया' से करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं और इन्होंने हमारे दैनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।”

उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर स्वाभाविक साझेदार बनाती है।"

राष्ट्रपति ने कहा कि "पुर्तगाल यूरोपीय संघ के साथ-साथ लुसोफोन देशों, जहां पुर्तगाली आधिकारिक है, के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में भारत का एक मूल्यवान साझेदार रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\