देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचीं और उन्होंने राजधानी पणजी स्थित आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

पणजी, 22 अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचीं और उन्होंने राजधानी पणजी स्थित आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य ने डेबोलिम हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने यहां शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति मुर्मू रात को राज भवन में एक समारोह में शामिल होंगी।

वह 23 अगस्त को राज भवन स्थित दरबार हॉल में गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति तटीय राज्य में रहने वाले आदिवासी समूहों के सदस्यों से भी संवाद करेंगी। वह बुधवार को राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति 24 अगस्त को सत्रहवीं शताब्दी के पुर्तगाली किले, फोर्ट अगुआदा का दौरा करेंगी। उसके बाद वह पुराने गोवा के प्रमुख पर्यटक केंद्र बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस तथा दक्षिण गोवा में प्रसिद्ध श्री शांतादुर्गा मंदिर का भ्रमण करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\