देश की खबरें | राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन अभिनंदन, अन्य को वीरता पदकों से सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए सोमवार को वीर चक्र से सम्मानित किया। अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए सोमवार को वीर चक्र से सम्मानित किया। अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर कई अन्य सैन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राइफल्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया, जबकि राष्ट्रीय राइफल्स की 55 वीं बटालियन के मेजर विभूति शंकर डौंडियाल को शौर्य चक्र और राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन के नायब सूबेदार सोमबीर को (दोनों को मरणोपरांत) शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

शौर्य चक्र से सम्मानित किये जाने वालों में बिहार रेजीमेंट की 8वीं बटालियन के सिपाही कर्मदेव उरांव, गढ़वाल राइफल्स की छठी बटालियन के राइफलमैन अजवीर सिंह चौहान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कांस्टेबल जाकिर हुसैन, जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सुभाष चंदर और सीआरपीएफ कांस्टेबल साबले दयानेश्वर श्रीराम शामिल हैं।

पैराशूट रेजीमेंट के लांस नायक संदीप सिंह, पंजाब रेजीमेंट के ब्रजेश कुमार और ग्रेंडियर्स के सिपाही हरि सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के आशिक हुसैन मलिक और अमन कुमार को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति कोविंद ने दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और 23 शौर्य चक्र सशस्त्र बलों व अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों को रक्षा अलंकरण समारोह-1 में सोमवार को प्रदान किये।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति कोविंद ने विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) वर्धमान अभिनंदन को वीर चक्र प्रदान किया। उन्होंने अदम्य शौर्य और साहस दिखाया, व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह न करते हुए शत्रु के सामने वीरता प्रदर्शित की और कर्तव्य की असाधारण भावना का प्रदर्शन किया।”

पुरस्कार के साथ दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि वायुसेना के लड़ाकू पायलट को हवाई झड़प के दौरान "कर्तव्य की असाधारण भावना" प्रदर्शित करने के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च (युद्धकालीन) वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

प्रशस्ति पत्र में 27 फरवरी 2019 को वर्धमान द्वारा प्रदर्शित बहादुरी का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में, वायुसेना ने वर्धमान की पदोन्नति ग्रुप कैप्टन के रूप में की थी। पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान उनकी रैंक विंग कमांडर की थी।

अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद यह हवाई झड़प हुई थी।

सरकार ने वर्धमान को वीर चक्र प्रदान करने के निर्णय की घोषणा 2019 में की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन