एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | द्वीप के पास बड़ी संख्या में चीनी सैन्य बलों की मौजूदगी: ताइवान का रक्षा मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में एक दर्जन चीनी नौसैनिक पोत और 47 सैन्य विमानों का पता लगाया है, लेकिन पिछले सैन्य अभ्यासों की तरह गोलाबारी संबंधी कोई गतिविधि नहीं देखी गई।

विदेश की खबरें | द्वीप के पास बड़ी संख्या में चीनी सैन्य बलों की मौजूदगी: ताइवान का रक्षा मंत्रालय
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में एक दर्जन चीनी नौसैनिक पोत और 47 सैन्य विमानों का पता लगाया है, लेकिन पिछले सैन्य अभ्यासों की तरह गोलाबारी संबंधी कोई गतिविधि नहीं देखी गई।

रक्षा अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार तैनाती अधिक व्यापक क्षेत्र में की गई है, तथा अतिरिक्त जहाज ताइवान से आगे प्रशांत क्षेत्र के अन्य भागों में भी जा रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हसिह जिह-शेंग ने कहा कि चीन की नौसेना दो दीवारें बना रही है - एक ताइवान की परिधि पर और दूसरी पहली द्वीप श्रृंखला के बाहर, जो जापान से दक्षिण में और ताइवान से होते हुए फिलीपींस तक फैली हुई है। उन्होंने ताइवान और चीन के बीच के जल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वे जो संदेश दे रहे हैं वह बहुत सीधा है: ताइवान जलडमरूमध्य हमारा है।’’

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की हाल की विदेश यात्रा, जिसमें हवाई और गुआम (जो एक अमेरिकी क्षेत्र है) भी शामिल थे, के जवाब में चीन की सेना संभावित अभ्यास के लिए तैयारी कर रही है।

चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और इस स्वशासित द्वीप के अन्य देशों, विशेषकर अमेरिका के साथ आधिकारिक संबंध रखने का विरोध करता है। लाई ने पिछले हफ्ते गुआम में अमेरिकी संसद के नेताओं से फोन पर बात की। हालांकि, दुनिया के ज्यादातर देशों की तरह अमेरिका भी ताइवान को औपचारिक रूप से एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है, लेकिन वह 2.3 करोड़ की आबादी वाले इस द्वीप को उसकी रक्षा के लिए हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

सैन्य अभ्यास पर चीन की ओर से कोई घोषणा न होने के कारण ताइवान के अधिकारी जारी गतिविधि को प्रशिक्षण कवायद कह रहे हैं। हसीह ने कहा कि प्रशिक्षण अभ्यास बन सकता है, और अभ्यास युद्ध बन सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).