देश की खबरें | रेहड़ी-पटरी वालों का डेटाबेस तैयार करें, उन्हें विनियमित करें: बीजद का ओडिशा पुलिस से आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने पश्चिम बंगाल निवासी एक रेहड़ी-पटरी वाले द्वारा एक लड़की से बलात्कार की कथित घटना के मद्देनजर बुधवार को पुलिस से अनुरोध किया कि वह राज्य में रेहड़ी-पटरी वालों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें विनियमित करे।

भुवनेश्वर, 14 मई ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने पश्चिम बंगाल निवासी एक रेहड़ी-पटरी वाले द्वारा एक लड़की से बलात्कार की कथित घटना के मद्देनजर बुधवार को पुलिस से अनुरोध किया कि वह राज्य में रेहड़ी-पटरी वालों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें विनियमित करे।

क्षेत्रीय पार्टी ने पुरी जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में पिपिली में बलात्कार की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले की सावधानीपूर्वक और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

इसमें यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी सबूतों का गहन विश्लेषण किया जाए, ताकि आरोपी के खिलाफ मजबूती के साथ मुकदमा चलाया जा सके।

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के निवासी एक रेहड़ी-पटरी वाले ने 11 मई को ओडिशा के पिपिली शहर में एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था।

पीड़िता के परिवार ने सोमवार को पिपिली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\