देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में बुधवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों समेत सभी संवेदनशील स्थानों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रायपुर, 25 जनवरी छत्तीसगढ़ में बुधवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों समेत सभी संवेदनशील स्थानों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्यपाल अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राज्य की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे जबकि विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल को सतर्क कर दिया गया है।

सुंदरराज ने बताया कि पिछले एक ​वर्ष के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के करीगुंडम, कोल्लईगुडा, नहाडी, मिंकपल्ली, पुंगरपाल जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में 14 से अधिक नए शिविर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इन शिविरों के आसपास के गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा। समारोह के दौरान सभी को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि राज्य के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में बने इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान की जा रही है और इन इलाकों विकास की गति भी तेज हुई है।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली गणतंत्र दिवस के मौके पर उपद्रव कर सकते हैं जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों को सरकारी प्रतिष्ठानों और अंतरराज्यीय सीमा में चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

पुलिस अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि गणतंत्र दिवस समारोह उन क्षेत्रों में भी राष्ट्रवाद और देशभक्ति को मजबूत करेगा, जिन्हें कभी माओवादियों का गढ़ माना जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\