देश की खबरें | अरुणाचल में मंगलवार को होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को एक साथ पंचायत और निकाय चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 21 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को एक साथ पंचायत और निकाय चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है।

निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संबंधित जिले के अधिकारियों ने पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतपत्र ले लिए हैं और ईटानगर नगर निगम तथा पासीघाट नगर पालिका के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त हेज कोजीन ने सोमवार को कहा कि 1,472 मतदान केंद्रों पर 4.89 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से दो साल से ज्यादा समय से चुनाव लंबित थे।

स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की नौ कंपनियों समेत 8,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य पुलिस बल के 7,517 कर्मियों को चुनाव की ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुखु अपा ने कहा कि 258 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 536 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य में 25 जिला परिषद है, जिनमें 241 निर्वाचन क्षेत्र हैं और 2,215 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें 8,436 निर्वाचन क्षेत्र हैं।

राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बी डी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने मतदाताओं से मंगलवार को मतदान करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now