कोच्चि हवाई अड्डे पर प्रवासियों की वापसी के लिए तैयारियां शुरू
कई देशों से 2150 प्रवासियों को विमान द्वारा यहां लाये जाने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, ओमान, मलेशिया और सऊदी अरब जैसे देशों से वापस लाये जाने को पहला चरण बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। इन लोगों को 10 उड़ानों से वापस लाया जाएगा।
कोच्चि, पांच मई कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खाड़ी और अन्य देशों से केरल के 2100 से अधिक प्रवासियों को विमानों से यहां लाये जाने की उम्मीद है और उनके यहां पहुंचने के मद्देनजर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
कई देशों से 2150 प्रवासियों को विमान द्वारा यहां लाये जाने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, ओमान, मलेशिया और सऊदी अरब जैसे देशों से वापस लाये जाने को पहला चरण बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। इन लोगों को 10 उड़ानों से वापस लाया जाएगा।
हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड पर कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रियों का तापमान लेने के लिए ‘टेंपरेचर गन’ लगाने के साथ ही आगमन क्षेत्र में थर्मल स्कैनर लगाने की प्रक्रिया जारी है।’’
राज्य में वापस आने के इच्छुक सैकड़ों प्रवासियों ने ‘नॉन रेजीडेंट केरलाइट्स अफेयर्स’ (एनओआरकेए) विभाग में पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है जिसका निर्देश सरकार ने दिया था।
चार लाख से अधिक प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है जो मुख्य तौर पर खाड़ी देशों से हैं। ये सभी राज्य वापस आना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

