जरुरी जानकारी | साधारण बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय सितंबर में सात प्रतिशत घटकर 22,775 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साधारण बीमा या गैर-जीवन बीमा कंपनियों की सकल प्रीमियम आय सितंबर में 5.55 प्रतिशत घटकर 22,774.60 करोड़ रुपये रह गई है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 34 साधारण बीमा कंपनियों की पिछले वित्त वर्ष में के समान महीने में प्रीमियम आय 24,111.78 करोड़ रुपये रही थी।

नयी दिल्ली, एक नवंबर साधारण बीमा या गैर-जीवन बीमा कंपनियों की सकल प्रीमियम आय सितंबर में 5.55 प्रतिशत घटकर 22,774.60 करोड़ रुपये रह गई है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 34 साधारण बीमा कंपनियों की पिछले वित्त वर्ष में के समान महीने में प्रीमियम आय 24,111.78 करोड़ रुपये रही थी।

इरडा के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के सितंबर माह में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों का सकल प्रीमियम संग्रह 6.08 प्रतिशत घटकर 10,959.88 करोड़ रुपये रह गया, जो सितंबर, 2019 में 11,669.43 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.

निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय 5.04 प्रतिशत घटकर 11,814.71 करोड़ रुपये रह गई, जो सितंबर, 2019 में 12,442.35 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, साधारण बीमा कंपनियों में सात एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय सितंबर में 38.04 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,543.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,118.24 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | Corona Update India: भारत में कोविड के 47 हजार नए मामले, कुल आंकड़े 81.8 लाख हुए.

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर में 34 साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 1.37 प्रतिशत बढ़कर 96,831.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 95,526.89 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-सितंबर में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 0.86 प्रतिशत बढ़कर 43,347.49 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र की कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 1.78 प्रतिशत बढ़कर 53,484.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह अप्रैल-सितंबर में 28.10 प्रतिशत बढ़कर 7,812.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\