देश की खबरें | परिसर की तलाशी का मामला : अदालत ने अधिवक्ता प्राचा की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने अधिवक्ता महमूद प्राचा के परिसर की पिछले महीने हुई तलाशी के दौरान के वीडियो फुटेज की प्रति तत्काल मुहैया कराने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने से मना कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने अधिवक्ता महमूद प्राचा के परिसर की पिछले महीने हुई तलाशी के दौरान के वीडियो फुटेज की प्रति तत्काल मुहैया कराने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने से मना कर दिया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगा के मामले में कुछ आरोपियों की तरफ से पेश होने वाले अधिवक्ता प्राचा ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत का रुख किया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान प्राचा की याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो फुटेज मुहैया कराने के उनके अनुरोध को ना तो ठुकराया, ना ही उस पर कोई अंतिम राय दी।

न्यायाधीश राणा ने कहा कि निचली अदालत ने वीडियो फुटेज मुहैया कराने के संबंध में अर्जी का निपटारा नहीं किया और यह अंतिम फैसला नहीं दिया गया।

सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं अतिरिक्त लोक अभियोजक से सहमत हूं कि मौजूदा पुनरीक्षण याचिका कानूनी तौर पर विचार योग्य नहीं है। उपरोक्त चर्चा को देखते हुए मौजूदा पुनरीक्षण याचिका खारिज की जाती है।’’

मजिस्ट्रेट अदालत ने 27 दिसंबर को अपने आदेश में दिल्ली पुलिस को वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट उद्धव कुमार जैन ने हालांकि इस पर कोई आदेश नहीं दिया था कि वीडियो की एक प्रति प्राचा को देनी है या नहीं। संबंधित अदालत आगे 12 जनवरी को मामले पर सुनवाई करेगी। अदालत के पूर्व के आदेश के जवाब में जांच अधिकारी ने वीडियो फुटेज पेश किया था।

प्राचा ने कहा था कि 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 25 दिसंबर को तड़के करीब तीन बजे तक उनके कार्यालय की तलाशी ली गयी थी और कानून के मुताबिक जांच अधिकारी को तलाशी और जब्त सामग्री के बारे में संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचना देनी चाहिए थी।

उन्होंने अपनी दलील में कहा कि लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिस कारण से उन्होंने याचिका दायर की है।

दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि प्राचा ने जाली कागजात तैयार किया और एक व्यक्ति को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा से जुड़े मामले में फर्जी गवाही के लिए प्रेरित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी