देश की खबरें | अनुकंपा आधार पर कार्यरत दिहाड़ी कर्मियों को नियमित करने को प्रारंभिक मंजूरी दी गई: पूर्वी दिल्ली नगर निगम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने मार्च 2006 के अंत तक अनुकंपा के आधार पर काम करने वाले दिहाड़ी कर्मियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दी है।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने मार्च 2006 के अंत तक अनुकंपा के आधार पर काम करने वाले दिहाड़ी कर्मियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दी है।
औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव को बाद में स्थायी समिति और भाजपा के नेतृत्व वाले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन में लाने की आवश्यकता होगी।
ईडीएमसी ने एक बयान में कहा कि महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और ईडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने 31 मार्च 2006 तक अनुकंपा के आधार पर काम करने वाले दिहाड़ी कर्मियों को नियमित करने के संबंध में प्रारंभिक मंजूरी दी है।
यह कदम अगले साल दिल्ली में होने वाले निकाय चुनाव से पहले उठाया गया है।
महापौर ने ईडीएमसी के दो जोन के सहायक आयुक्तों को नियमितीकरण के लिए पात्र लोगों की फाइलों को पूरा करने और आगे की प्रक्रिया के लिए मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)