देश की खबरें | गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या, गंग नहर में फेंका गया शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से गंग नहर में फेंक दिया।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, पांच सितंबर मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से गंग नहर में फेंक दिया।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजेंद्र गिरि ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के अनुसार, नेहा (30) की चार साल पहले कमल से शादी हुई थी, लेकिन उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।
यह भी पढ़े | Harish Rao Tested Positive for Coronavirus: तेलंगाना के वित्तमंत्री हरीश राव कोविड-19 से संक्रमित.
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर उन लोगों ने उनकी बेटी को मार डाला।
पूछताछ के दौरान, पति ने नेहा की हत्या करने और उसका शव गंग नहर में फेंकने की बात कबूल की।
यह भी पढ़े | वाराणसी: स्वामी अड़गड़ानंद महाराज COVID-19 महामारी से संक्रमित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर जाना हाल.
एसएचओ ने कहा कि पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस, नेहा के शव का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
एक अन्य घटना में,रजभा में शुक्रवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25-30 वर्ष के बीच होगी होगी और ऐसा लगता है कि हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

