विदेश की खबरें | बड़े पैमाने पर रूस के मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन में एहतियातन बिजली कटौती शुरू की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने ‘फेसबुक’ पर लिखा, ‘‘दुश्मन ने यूक्रेनवासियों को आतंकित करना जारी रखा है।’’ उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि वे मौजूदा खतरे के दौरान आश्रय स्थलों में रहें और आधिकारिक अद्यतन सूचना के मुताबिक कदम उठाएं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने ‘फेसबुक’ पर लिखा, ‘‘दुश्मन ने यूक्रेनवासियों को आतंकित करना जारी रखा है।’’ उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि वे मौजूदा खतरे के दौरान आश्रय स्थलों में रहें और आधिकारिक अद्यतन सूचना के मुताबिक कदम उठाएं।

सरकारी ऊर्जा कंपनी उक्रेनेर्गो ने खारकीव, सुमी, पोल्टावा, जापोरिज्जिया, निप्रॉपेट्रोस और किरोवोहराद क्षेत्रों में आपातकालीन बिजली कटौती की सूचना दी।

कीव के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि रूसी सेना ने बुधवार तड़के पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए।

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह के हमले के दौरान क्षेत्र में दुश्मन की क्रूज मिसाइलों की उपस्थिति दर्ज की गई।’’

हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

यूक्रेन की वायु सेना ने राष्ट्रव्यापी हवाई हमले की चेतावनी के दौरान रूस द्वारा दागी गयी कई मिसाइलों का पता लगाया, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी तरह का नुकसान नहीं होने का संकेत दिया गया।

बुधवार के हमले ने यूक्रेन के ऊर्जा अवसंरचना पर दबाव को और बढ़ा दिया है, जिसे लगभग तीन साल पुराने युद्ध के दौरान लगातार निशाना बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी