देश की खबरें | सनातन का महासमुद्र है प्रयागराज महाकुंभः गिरिराज सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकुंभ के दौरान बृहस्पतिवार को स्नान करने के बाद इस आयोजन को सनातनी आस्था का महासमुद्र करार दिया।

महाकुंभ नगर (उप्र), 20 फरवरी केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकुंभ के दौरान बृहस्पतिवार को स्नान करने के बाद इस आयोजन को सनातनी आस्था का महासमुद्र करार दिया।

सिंह बृहस्पतिवार को प्रयागराज हवाईअड्डे से अरैल घाट पहुंचे और त्रिवेणी संगम में स्नान किया।

उन्होंने कहा, “यहां की व्यवस्थाएं और साफ-सफाई बेहतरीन है। मेरा मानना है कि दुनिया में इससे बड़ा समागम कहीं नहीं हो सकता। इसके लिए मैं योगी जी और मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।”

सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कुंभ एक महाउत्सव ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की दिव्य धारा है, जहां आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म का पवित्र संगम होता है। पुण्य सलिला गंगा में डुबकी लगाने मात्र से हृदय निर्मल हो जाता है और मोक्ष की अनुभूति होती है। इस पावन अवसर पर कुम्भ स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मन आनंदित है, आत्मा तृप्त है, हर हर गंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\