विदेश की खबरें | पीएम नेतन्याहू की भारतीय मूल की मित्र को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस साल के लिए घोषित प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) के 21 प्राप्तकर्ताओं में एक विख्यात शेफ, रेस्तरां मालिक, उद्यमी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा की करीबी दोस्त रीना विनोद पुष्कर्णा भी शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, तीन जनवरी इस साल के लिए घोषित प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) के 21 प्राप्तकर्ताओं में एक विख्यात शेफ, रेस्तरां मालिक, उद्यमी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा की करीबी दोस्त रीना विनोद पुष्कर्णा भी शामिल हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मेलन आठ से 10 जनवरी के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित होगा।

पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई थी।

रीना भारत-इज़राइल व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं।

वह उस प्रभावशाली टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर व्यंजन तैयार किए थे।

एक भारतीय सेना अधिकारी पिता और एक इराकी-यहूदी माँ के घर 1958 में जन्मी, रीना 1983 में पति विनोद के साथ इजराइल चली गईं, जब भारत और इज़राइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं थे।

रीना ने कहा, “मुझे अपनी विरासत पर गर्व है। मेरा प्रयास लोगों को जोड़ने का रहा है और इस प्रक्रिया में मैं भारत और इजराइल के बीच मजबूत संबंधों के विकास में सभी मील के पत्थर की गवाह भी रही हूं।”

बात 1980 के दशक में है, जब इज़राइल में राज कपूर की फिल्मों के कुछ हिंदी गानों के अलावा भारत के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी तब रीना ने ‘तंदूरी’ नाम से तेल अवीव में एक रेस्तरां खोलने का फैसला किया।

जल्द ही, उनके रेस्तरां में प्रसिद्ध भारतीय ‘संगीत संयोजक’ जुबिन मेहता, अभिनेता सोफिया लोरेन, पूर्व इजराइली प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन और राष्ट्रपति शिमोन पेरेज जैसी हस्तियों का आना-जाना लगा रहा।

नेतन्याहू दम्पति पहली बार रीना के रेस्टोरेंट में ‘डेट’ के लिए भी गए थे।

तब से, युगल न केवल भारतीय व्यंजनों के प्रशंसक रहे हैं, बल्कि वे अच्छे दोस्त भी बन गए।

नेतन्याहू ने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ट्वीट किया, “लगभग 30 साल पहले मैं अपनी पत्नी सारा के साथ तेल अवीव में एक भारतीय रेस्तरां में डेट पर गया था। कल मैंने उसी रेस्तरां की मालिक रीना पुष्कर्णा से एक अलग तरह के डेट के लिए भोजन तैयार करने के लिए कहा - एक भोजन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल