जरुरी जानकारी | प्रवास कुमार सिंह ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्रवास कुमार सिंह ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली है।
नयी दिल्ली, 22 फरवरी बिजली मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्रवास कुमार सिंह ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली है।
बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बिजली मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह ने प्रवास कुमार सिंह को सोमवार को सीईआरसी के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी।’’
सिंह को 16 दिसंबर, 2020 को सीईआरसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। विधि स्नातक, सिंह इससे पहले झारखंड एसईआरसी में सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
सीईआरसी का गठन भारत सरकार ने विद्युत नियामक आयोग कानून, 1998 के प्रावधानों के तहत किया है।
आयोग में चेयरपर्सन और चार अन्य सदस्य होते हैं। इनमें केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरपर्सन शामिल हैं जो आयोग के पदेन सदस्य होते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)