एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रणय जापान मास्टर्स के दूसरे दौर में, लक्ष्य सेन बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने बुधवार को यहां तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके जापान मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन शुरू में ही बाहर हो गए।

खेल की खबरें | प्रणय जापान मास्टर्स के दूसरे दौर में, लक्ष्य सेन बाहर

कुमामोतो, 15 नवंबर पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने बुधवार को यहां तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके जापान मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन शुरू में ही बाहर हो गए।

पीठ दर्द के बावजूद एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने इस सुपर 500 प्रतियोगिता के पहले दौर में हांगकांग के ली चेउक यियू को 64 मिनट में 22-20, 19-21, 21-17 से पराजित किया।

प्रणय ने अच्छी शुरुआत करके पहले गेम में इंटरवल तक 11-6 से बढ़त बना रखी थी लेकिन ली ने अच्छी वापसी की और स्कोर 14-14 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने आखिर में करीबी अंतर से यह गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी प्रणय ने अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 14-8 से आगे थे लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी ने जल्द ही स्कोर 17-17 से बराबर किया और फिर दूसरा गेम जीत कर मुकाबले को निर्णायक गेम तक खींच दिया।

प्रणय तीसरे गेम में एक समय 5-8 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करके 13-11 से बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इस प्रतियोगिता में भारत की एकमात्र चुनौती अब प्रणय के रूप में बची है क्योंकि कनाडा ओपन के विजेता लक्ष्य सेन और ऑरलियन्स मास्टर के विजेता प्रियांशु राजावत पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

सेन को जापान के कोडाई नाराओका से 17-21, 10-21 से जबकि राजावत चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से 15-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार को अपना शुरुआती दौर का मैच हार गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).