एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रणय ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को सीधे गेम में हार कर ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

खेल की खबरें | प्रणय ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

सिडनी, 13 जून भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को सीधे गेम में हार कर ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने जिल्बरमैन को 46 मिनट में 21-17, 21-15 से पराजित किया। अगले दौर में उनका मुकाबला जापान के दूसरे वरीय कोडाई नारोआका से होगा।

पुरुष एकल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि जापान के सातवें वरीय केंटा निशिमोटो से 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीयता प्राप्त यू पो पाई से होगा।

अनुपमा उपाध्याय और मालविका बंसोड़ हालांकि महिला एकल में दूसरे दौर से बाहर हो गई। अनुपमा को इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से 11-21, 18-21 से जबकि मालविका को इंडोनेशिया की एक अन्य खिलाड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त एस्टर नूरमी ट्राई वार्डोयो से 17-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला युगल में पांडा बहनों रुतपर्णा और श्वेतपर्णा का सफर भी खत्म हो गया। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पेई जिंग लाइ और चियू सीन लिम की मलेशियाई जोड़ी से 5-21, 9-21 से हार गई।

मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के काई चेन तेओह और काई क्यू बर्निस तेओह को 21-11, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अब उनका सामना चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जेन बैंग जियांग और या शिन वेई की जोड़ी से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).