खेल की खबरें | प्रणय ने विश्व चैम्पियनशिप में एक्सेलसेन को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स के ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हारकर अपने अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म किया।
बैकॉक, नौ दिसंबर खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स के ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हारकर अपने अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने ग्रुप ए के इस महत्वहीन मैच में ओलंपिक चैंपियन एक्सेलसेन को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21 21-17 21-18 से शिकस्त दी।
प्रणय की डेनमार्क के इस खिलाड़ी के खिलाफ यह दूसरी जीत है। दोनों के बीच हुए सात मुकाबलों में हालांकि एक्सेलसेन ने पांच मैच जीते है।
केरल के 30 साल के प्रणय को गुरुवार को ग्रुप के अपने दूसरे मैच में चीन के लु गुआंग जू से 84 मिनट तक चले तीन गेम के मुकाबले में 21-23, 21-17, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। वह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गये थे।
वह बुधवार को अपने पहले मैच में जापान के कोडाई नाराओका से हार गए थे।
प्रत्येक ग्रुप से केवल दो खिलाड़ी ही नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)