एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रणय और प्रियांशु कोरिया ओपन के दूसरे दौर में बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय गुरुवार को यहां अपना दूसरे दौर का मैच हांगकांग के ली चेउक यियू से हारकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

खेल की खबरें | प्रणय और प्रियांशु कोरिया ओपन के दूसरे दौर में बाहर

येओसु (कोरिया), 20 जुलाई भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय गुरुवार को यहां अपना दूसरे दौर का मैच हांगकांग के ली चेउक यियू से हारकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को एक घंटे और छह मिनट तक चले कड़े मुकाबले में अपने से आठ स्थान नीचे रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी से 15-21, 21-19, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल के एक अन्य मैच में प्रियांशु राजावत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नाराओका को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में वह एक घंटे 22 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 14-21 21-18 17-21 से हार गए।

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी दक्षिण कोरिया की ना हा बेक और ही सो ली की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कोई चुनौती नहीं दे पाई और 33 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 11-21, 4-21 से हार गईं।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी भी चीन की झे यान फेंग और पिंग डोंग हुआंग की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 35 मिनट में 15-21, 12-21 से हारकर बाहर हो गई।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).