देश की खबरें | प्रज्वल ने मेरे साथ शस्त्र के बल पर बलात्कार किया और वीडियो बनाया: जद (एस) कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) नेता एवं कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पार्टी की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

बेंगलुरु, तीन मई जनता दल (सेक्युलर) नेता एवं कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पार्टी की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

सीआईडी ​​ने हासन से जद (एस) की एक कार्यकर्ता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।

सीआईडी ​​ने बलात्कार के आरोपों के अलावा, प्रज्वल के खिलाफ शिकायतकर्ता को धमकाकर ताक-झांक करने, निर्वस्त्र करने, वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने से संबंधित धाराएं लगायी हैं।

शिकायत में महिला ने कहा कि प्रज्वल ने बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। महिला ने कहा कि प्रज्वल उसे सांसद क्वार्टर में ले गए जहां उन्होंने शस्त्र के बल पर अपराध को अंजाम दिया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को भी मार डालेंगे।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया और सहयोग न करने पर उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है।

सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आए हैं। वह हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। उसके बाद वह राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश चले गए।

जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी। जद(एस) नेतृत्व ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\