खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा के प्रदर्शन से भारतीय शतरंज को बढावा मिलेगा, कहा खिलाड़ियों और अधिकारियों ने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों और अधिकारियों का मानना है कि फिडे विश्व कप में आर प्रज्ञानानंदा के शानदार प्रदर्शन से भारतीय शतरंज को वैश्विक स्तर पर और उपलब्धियां हासिल करने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा ।
बेंगलुरू, 24 अगस्त भारत के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों और अधिकारियों का मानना है कि फिडे विश्व कप में आर प्रज्ञानानंदा के शानदार प्रदर्शन से भारतीय शतरंज को वैश्विक स्तर पर और उपलब्धियां हासिल करने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा ।
प्रज्ञानानंदा बाकू में हुए शतरंज विश्व कप के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से हारकर उपविजेता रहे ।
भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष और कर्नाटक प्रदेश शतरंज संघ के सचिव डी पी अनंता ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह भारतीय शतरंज के लिये शानदार पल है । यह मायने नहीं रखता कि प्रज्ञानानंदा विश्व कप नहीं जीत सका ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ उसने इतने बड़े टूर्नामेंट में कार्लसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया ।भारत धीरे धीरे शतरंज की महाशक्ति बनता जा रहा है । अब हमारे पास आनंद के बाद एक विश्व कप उपविजेता भी है । पहले रूस, अमेरिका और यूरोपीय देशों का शतरंज में दबदबा था लेकिन अब हालात बदल रहे हैं ।’’
पिछले साल भारत के 76वें ग्रैंडमास्टर बने प्रणव आनंद ने कहा ,‘‘ मैं विश्व कप के मैच करीब से देख रहा था । प्रज्ञानानंदा ने शानदार प्रदर्शन किया । हिकारू नकामूरा और फेबियानो कारूआना जैसे खिलाड़ियों को हराना छोटी बात नहीं है ।’’
एशियाई खेल 2010 के कांस्य पदक विजेता केरल के ग्रैंडमास्टर जी एन गोपाल ने कहा ,‘‘ इतने युवा खिलाड़ी का इस स्तर पर पहुंचना अद्भुत है । इससे उसकी मानसिक दृढता का पता चलता है । यह भी पता चलता है कि भारतीय शतरंज सही दिशा में जा रहा है ।’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

