खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा, गुकेश एशियाई खेलों के शिविर के लिए 30 अगस्त को कोलकाता आयेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रज्ञानानंदा के साथ इस दौरान विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी और आर गुकेश के अलावा अनुभवी पेंटाला हरिकृष्णा शिविर में मौजूद रहेंगे।
प्रज्ञानानंदा के साथ इस दौरान विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी और आर गुकेश के अलावा अनुभवी पेंटाला हरिकृष्णा शिविर में मौजूद रहेंगे।
टीम का नेतृत्व मुख्य कोच (पूर्व ग्रैंडमास्टर) बोरिस गेलफेंड कर रहे हैं और इसमें कोच श्रीनाथ नारायणन, सहायक कोच वैभव सूरी और अर्जुन कल्याण शामिल हैं।
महिलाओं का कोचिंग शिविर मंगलवार तक चलेगा जिसमें कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी प्रतिभागी हैं।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष संजय कपूर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ एआईसीएफ खिलाड़ियों के लिए अटूट समर्थन और अत्याधुनिक सुविधाओं को मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोचिंग शिविर उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के पहले इससे खिलाड़ियों को रणनीति बनाने का मौका मिलेगा।’’
यह शिविर 31 अगस्त से नौ सितंबर तक यहां होने वाले टाटा स्टील शतरंज इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पांचवें सत्र के मौके पर आयोजित किया जाएगा।
एशियाई खेलों के लिए जाने वाली भारतीय टीम के सभी सदस्य टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें पूर्व विश्व ब्लिट्ज चैंपियन मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव और मौजूदा विश्व चैंपियन वेनजुन जू भी भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

