एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रदोष रियल एस्टेट ने हरियाणा में 41 एकड़ जमीन खरीदी, भंडारगृह का निर्माण करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रदोष रियल एस्टेट की इकाई प्रदोष लॉजिस्टिक ने हरियाणा में बल्लभगढ़-सोहना राजमार्ग पर एक भंडारगृह परियोजना विकसित करने के लिए 41 एकड़ भूखंड खरीदा है। इसमें 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र शामिल है।

जरुरी जानकारी | प्रदोष रियल एस्टेट ने हरियाणा में 41 एकड़ जमीन खरीदी, भंडारगृह का निर्माण करेगी

नयी दिल्ली, 29 मार्च प्रदोष रियल एस्टेट की इकाई प्रदोष लॉजिस्टिक ने हरियाणा में बल्लभगढ़-सोहना राजमार्ग पर एक भंडारगृह परियोजना विकसित करने के लिए 41 एकड़ भूखंड खरीदा है। इसमें 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र शामिल है।

संपत्ति सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, यह जमीन लगभग 200 करोड़ रुपये में खरीदी गई है।

एनारॉक समूह ने एक बयान में कहा कि उसके पूंजी बाजार प्रभाग ने 41 एकड़ जमीन की बिक्री में मदद की।

बयान में कहा गया है, प्रदोष रियल एस्टेट की अनुषंगी कंपनी प्रदोष लॉजिस्टिक भूखंड का इस्तेमाल 10 लाख वर्ग फुट के गोदाम या भंडारगृह के निर्माण में करेगी।

हालांकि, एनारॉक ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि बल्लभगढ़-सोहना राजमार्ग क्षेत्र के आसपास की जमीन की कीमत 1.4 से 1.5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है।

एनारॉक कैपिटल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय उदय ने कहा, दिल्ली के निवेशकों के एक समूह से अधिग्रहण की गई जमीन 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 18 माह की अवधि में विकसित की जाएगी।

रिया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).