एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: सोमवार तक खातों में आएगी दूसरी किस्त

राजस्थान के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक महेंद्र एस. महनोत ने बताया कि महिला खाताधारकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बैंकों की ओर से चरणबद्ध तरीके से जमा राशि को निकालने की व्यवस्था कि गई है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: सोमवार तक खातों में आएगी दूसरी किस्त
जमात

जयपुर, दो मई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार तक लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी। राजस्थान में यह किस्त जन-धन योजना के अंतर्गत महिला खाताधारकों के खाते में जमा होगी।

राजस्थान के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक महेंद्र एस. महनोत ने बताया कि महिला खाताधारकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बैंकों की ओर से चरणबद्ध तरीके से जमा राशि को निकालने की व्यवस्था कि गई है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिन महिला खाता धारकों के खाते की अंतिम संख्या शून्य से एक है वे चार मई 2020 से पैसा निकाल सकेंगी। इसी प्रकार जिन महिलाओं के खाते की अंतिम संख्या दो या तीन है वे पांच मई से पैसा निकाल सकेंगी। जिन महिलाओं के खाते के अंतिम में चार या पांच अंक होगा उन्हें छह मई से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। इसी तरह खाते का अंतिम अंक छह- सात होने पर आठ मई से तथा आठ या नौ होने पर 11 मई से अपने खाते से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी।

महनोत ने बताया कि 11 मई 2020 के बाद किसी भी दिन बैंक अथवा बैंक मित्र के माध्यम से बैंकिंग समय में राशि निकाली जा सकती है। खातों में जमा राशि निकालने के लिए गांव में कार्यरत बैंक मित्र (BC) अथवा एटीएम की सेवाएं भी प्राप्त की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के जनधन अथवा अन्य योजनाओं के पैसे खाते में पूरी तरह सुरक्षित हैं और वे अपने जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं।

महनोत ने आगाह किया कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला खाताधारकों के खातों में डाली गयी धनराशि को तुरंत निकाल लें अन्यथा धनराशि वापस हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। यह राशि सरकार द्वारा वापस नहीं ली जाएगी। गत माह की राशि जिन खाताधारकों ने नहीं निकाली है, वह राशि भी उनके खातों में सुरक्षित है।

इस योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों के खाते में तीन किस्त जमा होनी थी जिसमें से पहली किस्त अप्रैल में जमा करा दी गई थी।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).