देश की खबरें | प्रधान ने बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक सभी भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण ई सामग्री तैयार करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक सभी भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण ई-सामग्री तैयार करने के लिये सभी पक्षकारों से समन्वित कदम उठाने को कहा ।

नयी दिल्ली, 1 जून शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक सभी ओं में गुणवत्तापूर्ण ई-सामग्री तैयार करने के लिये सभी पक्षकारों से समन्वित कदम उठाने को कहा ।

गुजरात के गांधीनगर में देशभर के शिक्षा मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन प्रधान ने यह बात कही । शिक्षा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 1-2 जून को आयोजित किया जा रहा है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार तथा मंत्रालय के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं ।

सम्मेलन से इतर पहले दिन, इन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र, भाष्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फार एप्लीकेशन एंड जियो इंफार्मेटिक्स, नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी तथा इंटरनेशनल आटोमोबाइल सेंटर फार एक्सीलेंस का दौरा किया ।

विद्या समीक्षा केंद्र जाने पर प्रधान ने कहा कि यह गुजरात में प्रौद्योगिकी सम्पन्न पठन पाठन का केंद्र है । उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र की कृत्रिम बुद्धिमता एवं डाटा आधारित पहल की सराहना की जिससे दाखिले, हिस्सेदारी को गति मिली और सीखने संबंधी परिणाम बेहतर हुए ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भाष्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फार एप्लीकेशन एंड जियो इंफार्मेटिक्स के नवोन्मेषी कदमों की सराहना की ।

उन्होंने बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक सभी ओं में गुणवत्तापूर्ण ई-सामग्री तैयार करने के लिये सभी पक्षकारों से समन्वित कदम उठाने का आह्वान किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\