Victim's Demise: केरल में पोक्सो मामले की पीड़िता मृत मिली
केरल के इडुक्की जिले में कट्टप्पाना के पास इराट्टायार में पोक्सो मामले की एक पीड़िता मृत पाई गई जिसके गले पर बेल्ट लिपटी हुई थी.
Victim's Demise: केरल के इडुक्की जिले में कट्टप्पाना के पास इराट्टायार में पोक्सो मामले की एक पीड़िता मृत पाई गई जिसके गले पर बेल्ट लिपटी हुई थी.वह दो साल पहले दर्ज कराए गए एक पोक्सो मामले की पीड़िता थी और गरीब परिवार से थी। उसकी उम्र 19 साल थी. पुलिस ने उस (पोक्सो) मामले का खुलासा नहीं किया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह एक रिश्तेदार ने उसे बिस्तर पर मृत देखा। परिवार के सदस्यों ने सोचा कि वह कमरे में सो रही है। जब बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला तब उन्होंने खुद दरवाजा खोला.’’उन्होंने बताया कि उसके गले पर कसकर बेल्ट लिपटी हुई थी.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराध विज्ञान विशेषज्ञों की मदद मांगी है तथा मौत की वजह शव परीक्षण के बाद ही सामने आ पाएगी. पीड़िता के परिवार में माता-पिता तथा दो भाई हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

