एजेंसी न्यूज

मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या

घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या
जमात

मेरठ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बिजली सुपरवाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना गंगानगर के पुलिस निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि रजपुरा गांव निवासी रजत सिवाच (27) मंगल पांडे नगर स्थित बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था। गंगानगर निवासी एक युवती भी इसी बिजलीघर में काम करती है। कई बार रजत युवती के साथ स्कूटी से आता-जाता था। आज सुबह भी वह युवती के साथ स्कूटी पर जा रहा था कि तभी एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रुकवाई। इस दौरान एक हमलावर ने रजत को गोली मार दी जिससे विद्युतकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक रजपुरा के ग्राम प्रधान विपिन का चचेरा भाई था। ऐसे में पुलिस घटना के पीछे प्रधान चुनाव से संबंधित रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। दूसरी तरफ, प्रेम प्रसंग से भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है।

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि कई बिंदुओं से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सारी चीजों का खुलासा कर दिया जाएगा। गंगानगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).