विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद सहित अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी गई। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 24 जनवरी पाकिस्तान में मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद सहित अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी गई। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “आज (मंगलवार) सुबह 5.15 बजे देशभर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई।”

हालांकि, समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, कराची, क्वेटा और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों को अभी भी बिजली नसीब नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रिड में खराबी के कारण बड़े पैमाने पर बत्ती गुल हो गई थी, जिससे राजधानी इस्लामाबाद और वित्तीय हब कराची समेत मुल्क के बड़े हिस्से में लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए थे।

पिछले लगभग चार महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना थी।

दस्तगीर ने कहा कि कोयला आधारित संयंत्रों में लगभग 6,600 मेगावॉट और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में तकरीबन 3,500 मेगावॉट बिजली का उत्पादन अगले 48 से 72 घंटों में बहाल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “जब तक ये संयंत्र दोबारा काम करना शुरू नहीं कर देते, तब तक उपभोक्ताओं को सीमित कटौती का सामना करना पड़ेगा, जिसमें उद्योग भी शामिल हैं।”

दस्तगीर ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम लोगों द्वारा चुकाए जाने वाले बिजली के बिलों पर ध्यान देते हैं और कोशिश करते हैं कि अनावश्यक रूप से उन बिजली संयंत्रों का इस्तेमाल न किया जाए, जिनके संचालन के लिए बहुत अधिक ईंधन की जरूरत पड़ती है।”

दस्तगीर के मुताबिक, राष्ट्रीय ग्रिड में फ्रीक्वेंसी में उतार-चढ़ाव के बाद बिजली आपूर्ति में व्यवधान शुरू हो गया था, जिसके चलते लगभग पूरे देश में बड़े पैमाने पर बत्ती गुल हो गई।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सोमवार को ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू कर दी थी और वे अंतत: मंगलवार सुबह तक इसमें कामयाब रहे।

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

पाकिस्तान लगातार कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना करने वाले देशों में से एक बन गया है।

देश के बिजली क्षेत्र की दयनीय स्थिति इसकी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का परिणाम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\