देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री के गृह क्षेत्र में पवार ने कहा, सत्ता का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए

जालना, सात जून केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के गृह क्षेत्र महाराष्ट्र के जालना जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सत्ता में रहने वालों को अपने पद का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

इससे पहले राकांपा की एक स्थानीय नेता ने कहा था कि भाजपा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पवार मंगलवार को जाफराबाद में पार्टी की बैठक में बोल रहे थे।

पवार (82) ने हाल ही में पुणे में पार्टी की एक बैठक के दौरान स्थानीय नागरिक निकाय की अध्यक्ष सुरेखा लहाणे द्वारा अपनी शिकायतें व्यक्त किए जाने के बाद शहर का दौरा किया।

लहाणे ने आरोप लगाया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और भाजपा नेताओं के कहने पर उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई और उनके खिलाफ जिलाधिकारी के पास शिकायतें दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने राज्य शहरी विकास विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी।

पवार ने कहा कि राकांपा उनके साथ है। उन्होंने कहा, “मुझे जाफराबाद नगर पंचायत के बारे में अवगत कराया गया। मुझे पता चला कि सत्ता के पद पर बैठे लोग नगर परिषद के खिलाफ अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।”

भोकरदन-जाफराबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा के संतोष दानवे करते हैं, जो रावसाहेब दानवे के पुत्र हैं।

पवार ने कहा, “सत्ता आती है और चली जाती है। सत्ता में बैठे लोगों को इसका गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शक्ति का उपयोग लोगों की भलाई के लिए किया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत लाभ के लिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)