देश की खबरें | मुंबई के बड़े हिस्से में बिजली गुल, लोकल ट्रेनों पर लगे ब्रेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से लोकल ट्रेन सेवाओं पर ब्रेक लग गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से लोकल ट्रेन सेवाओं पर ब्रेक लग गए।

बिजली जाने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया कि टाटा पावर से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते ऐसा हुआ है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

नगर निकाय द्वारा संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शहर के उपनगरीय इलाके कालवा में टाटा पावर द्वारा बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है और बिजली आने में एक घंटे तक का वक्त लगेगा।

वहीं महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने एक वीडियो बयान जारी कर बताया कि महाराष्ट्र राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के 400 किलोवाट के कालवा-पाडगा केन्द्र में मरम्मत के काम के दौरान दो नंबर सर्किट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई।

यह भी पढ़े | Vinod Kumar Singh Passes Away: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार.

उन्होंने कहा, ''मुंबई और ठाणे का एक बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित हुआ है। 30-40 मिनट में बिजली आ जाएगी।''

उधर, पश्चिम रेलवे ने कहा, ''टाटा पावर कंपनी के ग्रिड में गड़बड़ी के चलते सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से चर्चगेट और बोरिवली के बीच ट्रेन सेवाएं रुक गईं । बिजली आपूर्ति बहाल होते ही सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी।''

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने ग्रिड में गड़बड़ी को ट्रेन सेवाएं बाधित होने की वजह बताया है।

हालांकि टाटा पावर की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

वहीं छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि संचालन सामान्य रूप से चल रहा है।

इस बीच, मुंबई के निगम आयुक्त आई एस चहल ने अस्पताल के अधिकारियों को जनरेटर का इंतजाम रखने के लिये कहा है कि ताकि अस्पतालों और विशेषकर आईसीयू में बिजली न जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\