एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नवंबर के पहले दो सप्ताह के दौरान 7.8 प्रतिशत बढ़ी बिजली खपत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान देश में बिजली की खपत 7.8 प्रतिशत बढ़कर 50.15 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गयी। इससे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयी है। सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | नवंबर के पहले दो सप्ताह के दौरान 7.8 प्रतिशत बढ़ी बिजली खपत

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इस साल नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान देश में बिजली की खपत 7.8 प्रतिशत बढ़कर 50.15 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गयी। इससे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयी है। सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि के दौरान देश में बिजली खपत 46.52 बीयू रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

विशेषज्ञों का कहना है कि आधे महीने के आंकड़े से लगातार तीसरे महीने सालाना आधार पर बिजली खपत बढ़ने के संकेत मिलते हैं।

करीब छह महीने के अंतराल के बाद सालाना आधार पर सितंबर महीने में बिजली की खपत में तेजी दर्ज की गयी थी। तब बिजली की खपत साल भर पहले 107.51 बीयू की तुलना में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 112.24 बीयू रही थी।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर बिजली की खपत 97.84 बीयू की तुलना में करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 109.53 बीयू रही थी।

विशेषज्ञों ने कहा, इस महीने के पहले दो सप्ताह में बिजली की खपत में वृद्धि से पता चलता है कि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के कारण वाणिज्यिक और औद्योगिक मांग में सुधार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).