एजेंसी न्यूज

West Indies’ T20 World Cup Squad 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रोवमैन पावेल करेंगे वेस्टइंडीज टीम की अगुआई, इन धुरंधरों को मिला मौका

मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड, केकेआर के शेरफाने रदरफोर्ड और दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप भी टीम का हिस्सा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ उप कप्तान हैं जबकि अनुभवी पेशेवर जैसे आल राउंडर रोस्टन चेस, जेसन होलडर, बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स और ब्रैंडन किंग को भी टीम में जगह दी गयी है.

West Indies’ T20 World Cup Squad 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रोवमैन पावेल करेंगे वेस्टइंडीज टीम की अगुआई, इन धुरंधरों को मिला मौका
West Indies Team (Photo Credit: ICC)

पोर्ट ऑफ स्पेन: राजस्थान रॉयल्स के ‘पावर हिटर’ रोवमैन पावेल आगामी टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य शमार जोसफ टीम में शामिल हैं जिसमें विश्व क्रिकेट के कुछ बड़े ‘पावर हिटर’ जैसे निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स), आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) और शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स) शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड, केकेआर के शेरफाने रदरफोर्ड और दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप भी टीम का हिस्सा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ उप कप्तान हैं जबकि अनुभवी पेशेवर जैसे आल राउंडर रोस्टन चेस, जेसन होलडर, बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स और ब्रैंडन किंग को भी टीम में जगह दी गयी है. ICC T20 World Cup 2024 All Squads: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारत समेत इन टीमों ने जारी किया स्क्वाड, यहां देखें सभी टीमों की खिलाड़ियों की पूरी सूची

टीम इस प्रकार है: रोवमैन पावेल (कप्तान), अल्जारी जोसफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमार जोसफ, ब्रैंडन किंग (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).