देश की खबरें | किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक पोल्ट्री फार्म कर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक मुर्गा देने से मना करने पर पोल्ट्री फार्म के कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक मुर्गा देने से मना करने पर पोल्ट्री फार्म के कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

हाल ही में इस प्रदर्शन स्थल के नजदीक एक व्यक्ति की नृशंस हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान हरियाणा के करनाल निवासी नवीन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार नवीन खुद को निहंग सिख बताता है।

उल्लेखनीय है कि हाल में पंजाब के तरन-तारन के रहने वाले दलित मजदूर की सिंघू बॉर्डर के नजदीक नृशंस हत्या कर दी गई थी और उसके शव को धातु के अवरोधक से लटका दिया गया था और धारदार हथियार से उसका हाथ काट दिया गया था। 'लिंचिंग' की इस घटना के आरोप में हरियाणा पुलिस ने चार निहंगों को गिरफ्तार किया है।

नवीनतम घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मनोज पासवान डिलिवरी के लिए कुछ मुर्गे को ठेले पर लाद रहा था। उसी दौरान आरोपी ने उससे (पासवान से) मुर्गा देने को कहा और मना करने पर कथित तौर पर छड़ जैसी वस्तु से हमला कर दिया।

सोनीपत जिले के कुंडली थाने के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इस घटना में पासवान का पैर टूट गया है। उन्होंने बताया, ‘‘हमने नवीन को गिरफ्तार किया है, वह खुद को निहंग बता रहा है।’’

घटना में घायल पासवान का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जिसमें वह पूरी घटना को बता रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पासवान को लोगों से यह कहते सुना जा सकता है कि वह पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की ढुलाई कर रहा था तभी आरोपी ने एक मुर्गे की मांग की।

पासवान ने बताया कि उसने आरोपी को बताया कि सभी मुर्गों की गिनती की गई है, इसलिए वह एक मुर्गा भी नहीं दे सकता, जिससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now