देश की खबरें | चीनी दूतावास के नजदीक ताइवान को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देने वाले पोस्टर लगे, एनडीएमसी ने हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के नजदीक शनिवार को ताइवान को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए। हालांकि, कुछ घंटों के भीतर ही नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने उन्हें हटा दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के नजदीक शनिवार को ताइवान को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए। हालांकि, कुछ घंटों के भीतर ही नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने उन्हें हटा दिया।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टर, जिसपर लिखा था 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान को बधाई, दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा जारी किया गया था और उन्होंने खुद इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

यह भी पढ़े | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक ‘3P’ आधार पर होंगे संचालित, योगी सरकार ने बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को दिखाई हरी झंडी.

उन्होंने बताया कि इन पोस्टरों को शुक्रवार की रात शांति पथ पर चीन के दूतावास के नजदीक लगाया गया था। यह इलाका दिल्ली के चाक्यपुरी में स्थित है।

एनडीएमसी के अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘हमने चीन के दूतावास के करीब लगाए गए इन पोस्टरों को हटा दिया है।’’

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: एमएचए ने नए दिशानिर्देश जारी किए, महिलाओं के खिलाफ अपराध में पुलिस कार्रवाई अनिवार्य.

इससे पहले चीन के दूतावास ने भारतीय मीडिया को दिशानिर्देश जारी कर कहा था कि वह ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर भारत की ‘एक चीन की नीति’ का उल्लंघन नहीं करे।

दूतावास ने सात अक्टूबर को जारी पत्र में कहा, ‘‘सभी देशों को, जिनका राजनयिक संबंध चीन के साथ है, उन्हें मजबूती के साथ एक चीन नीति का सम्मान करना चाहिए, जो लंबे समय से भारत सरकार का भी आधिकारिक रुख है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय मीडिया ताइवान के सवाल पर भारत सरकार के रुख के साथ रहेगी और एक चीन सिद्धांत का उल्लंघन नहीं करेगी।’’

यह पत्र ताइवान सरकार द्वारा 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस से पहले भारत के कई प्रमुख अखबारों में विज्ञापन दिए जाने के बाद आया।

भारत ने बृहस्पतिवार को चीन के दूतावास द्वारा जारी दिशानिर्देश पर कहा कि इस देश में ‘मीडिया स्वतंत्र’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट