देश की खबरें | मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों का फिर से पोस्टमार्टम किया जाए:तेलंगाना उच्च न्यायालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद (तेलंगाना), 24 सितंबर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने भद्रादरी-कोठागुडेम जिले में उग्रवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी में तीन माओवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को उनका फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया।

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Advocate Baber Qadri Shot Dead: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने वकील बाबर कादरी की गोली मारकर की हत्या.

अदालत ने अधिवक्ता वी रघुनाथ की एक याचिका पर राज्य सरकार को वारंगल स्थित एमजीएम अस्पताल के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ से पोस्टमार्टम कराने का इंतजाम करने को कहा।

राज्य के महाधिवक्ता ने जब इस बात का जिक्र किया कि मारे गये माओवादियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये, इस पर अदालत ने सरकार को उन्हें वापस लेने और भद्राचलम क्षेत्र अस्पताल में फिर से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि विधेयकों के जरिए केंद्र सरकार ने नयी जमींदारी प्रथा का उद्घाटन किया: कांग्रेस.

याचिकाकर्ता प्रो. गद्दाम लक्ष्मण ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई गैर कानूनी और मनमानीपूर्ण थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई थी जब चारला पुलिस थाना क्षेत्र के चेननपुरम वन क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)