देश की खबरें | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने : अत्यधिक खून बहने से हुई थी विकास की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 20 जुलाई कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई।

विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें पुष्टि की गयी है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आर—पार हो गयीं थीं।

यह भी पढ़े | यदि पीएम मोदी 5 अगस्त को मंदिर का शिलान्यास किया तो, सभी शंकराचार्य और स्वामी रामनरेशाचार्य जी को समारोह में किया जाना चाहिए आमंत्रित: दिग्विजय सिंह: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विकास कानपुर के निकट पुलिस की गोली से मारा गया था। विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी।

एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच बार में पार्टी करने पर 41 गिरफ्तार, हुक्का पार्टी का किया भंडाफोड़.

अधिकारी ने बताया कि छह जख्म गोलियों के शरीर से आरपार होने के हैं जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में हैं जो गोली लगने के बाद विकास के गिरने से हुए ।

उन्होंने बताया कि पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी जबकि बाकी दो गोलियां उसके सीने पर बांये ओर लगी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि विकास की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पायी गयी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि यह बात सामने नहीं आयी है कि गोली पास से चलायी गयी या दूर से या फिर कितनी दूर से चलायी गयी।

पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की दरमियानी रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और उस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये।

पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गये। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ कथित मुठभेड़़ में विकास मारा गया।

एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया। विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\