Mahant Narendra Giri Death: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम पूरा
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ. करीब ढाई घंटे तक चले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी गई है.
प्रयागराज, 22 सितंबर : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ. करीब ढाई घंटे तक चले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को बाघंबरी गद्दी मठ ले जाया गया है जहां शव को गंगा स्नान कराने की तैयारी की जा रही है.
नरेंद्र गिरि केशव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के के उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है. पोस्टमार्टम वाली जगह सुबह से ही छावनी में तब्दील रही और किसी भी मीडियाकर्मी को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई. यह भी पढ़ें : Bear Attack: जोशीमठ इलाके में वन अधिकारियों पर टूट पड़ा भालू, चलानी पड़ी गोली, मौत- देखें खौफनाक वीडियो
बाघंबरी गद्दी मठ में शव को गंगा स्नान कराने की तैयारी चल रही है और कुछ ही देर में साधु संत और अखाड़ा परिषद के सभी पदाधिकारी पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए सजाए गए वाहन के साथ गंगा नदी की ओर प्रस्थान करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

