एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत से मिली हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ संभव : वार्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान क्रिकेटर शेन वार्न का मानना है कि भारत की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से टेस्ट श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ होगा।

खेल की खबरें | भारत से मिली हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ संभव : वार्न

ब्रिसबेन, 20 जनवरी महान क्रिकेटर शेन वार्न का मानना है कि भारत की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से टेस्ट श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ होगा।

भारत ने मंगलवार को चौथे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई टीम को तीन विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की और श्रृंखला 2-1 से अपने नाम करते हुए बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखी।

वार्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस हार का बड़ा असर पड़ेगा। ऐसा अमूमन नहीं होता है जब आप दूसरे या तीसरे (विकल्प वाली) टीम से हार गये हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (आस्ट्रेलिया की) रणनीति पर सवाल उठेंगे और उन्हें सवाल उठाने चाहिए। गेंदबाजों पर सवाल उठेंगे, खिलाड़ियों के टीम में स्थान पर सवाल उठाये जायेंगे। ऐसा होना चाहिए। आप इसने बच नहीं सकते और न ही इन्हें हटाकर कह सकते हो कि भारत हमसे काफी अच्छी टीम थी। ’’

वार्न ने हालांकि भारतीय टीम की प्रशंसा के पुल बांधे जिसने अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने और नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जो भारतीय खिलाड़ी खेले, उनसे उनका श्रेय नहीं छीना जा सकता क्योंकि उनकी पहली चयनित टीम में से शायद दो या तीन खिलाड़ी ही ऐसे थे जो उस टीम में खेले थे। ’’

इस महान स्पिनर ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में मौकों का फायदा नहीं उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, आस्ट्रेलिया को इस श्रृंखला को जीतने और भारत को रौंदने के लिये कई मौके मिले थे, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके। वे ऐसा बिलकुल नहीं कर सके। ’’

वार्न ने टिम पेन की कप्तानी की भी काफी आलोचना की और कहा कि विकेटकीपर ने अपनी रणनीति की विफलता की जिम्मेदारी नहीं ली।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कई बार उनकी रणनीति भी इतनी अच्छी नहीं रही और मुझे लगता है कि बतौर कप्तान यह जिम्मेदारी टिम पेन पर ही आयेगी। ’’

वार्न ने कहा, ‘‘यह सिर्फ टिम पेन की ही गलती नहीं है बल्कि गेंदबाजों को भी यह कहने की अनुमति दी गयी कि उन्होंने कहा, ‘टिम मैं यह करना चाहता हूं। ’ इसलिये यह गेंदबाजों और कप्तान के बीच संयोजन रहा। लेकिन दिन के अंत में आप कप्तान हो, आपको जिम्मेदारी लेनी होती है। वह निराश होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).