एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

नयी दिल्ली, एक जुलाई मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

शहर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गयी।

दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आंधी चलने और बिजली कड़कने की संभावना जतायी है।

शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 65 दर्ज किया गया है जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).