एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को बारिश और आंधी-तू्फान की संभावना: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को बारिश और आंधी-तू्फान की संभावना: आईएमडी

नयी दिल्ली, आठ मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

उसने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री कम है।

आईएमडी ने दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

उसने बताया कि राजधानी में बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).