एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

रांची, 29 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची में रविवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और दिन चढ़ने के साथ बारिश तेज होने की आशंका है।

आईएमडी द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने के कारण बारिश होगी।’’

आईएमडी ने 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, एक जुलाई को गुमला, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

राज्य में एक जून से 28 जून के बीच सामान्य 170.3 मिलीमीटर के मुकाबले 306.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).