जरुरी जानकारी | थोक दवा, चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना को उद्योग से सकारात्मक प्रतिक्रिया: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन एवं उर्वक मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि थोक दवाओं यानी औषधियों में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों और चिकित्सा उपकरणों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को उद्योग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर रसायन एवं उर्वक मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि थोक दवाओं यानी औषधियों में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों और चिकित्सा उपकरणों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को उद्योग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि थोक दवाओं के लिये 83 औषधि बनाने वाली कंपनियों से पीएलआई योजना के तहत 215 आवेदन मिले हैं।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन से दिल्ली के लोगों को नहीं हो रही है परेशानी: सतेंद्र जैन.

वहीं चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना के तहत 23 विनिर्माताओं से 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘आवेदनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज (मंगलवार) से शुरू हो गयी है और थोक दवाओं के मामलों में पीएलआई योजना के तहत 136 आवेदनों और चिकित्सा उपकरणों के मामले में 28 आवेदनों को मंजूरी दी जाएगी।’’

यह भी पढ़े | सर्दियों में इन कामों को करने से करते हैं आनाकानी, कोरोना काल में पड़ सकता है महंगा.

बयान में कहा गया है कि दवाओं के मामले में बढ़ती सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए, थोक दवाओं में घरेलू उत्पादन क्षमता को समर्थन से भारतीय औषधि उद्योग बाह्य झटकों से निपटने में सक्षम होगा।

इसमें कहा कि गया है कि चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना से उत्पाद विविधीकरण और नवोन्मेषी तथा उच्च मूल्य के चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने तीन मार्च को थोक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दी थी। दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये संशोधित दिशानिर्देश 29 अक्टूबर को जारी किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\