पुर्तगाल मई तक आपातकाल बढ़ाएगा
उन्होंने कहा कि देश में 19 मार्च को शुरू हुआ आपातकाल अभी 19 अप्रैल तक लागू है जिसे अगले हफ्ते के अंत में औपचारिक रूप से बढ़ा दिया जाएगा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इस निर्णायक मौके पर हम अपनी निगरानी को कम नहीं कर सकते।”
उन्होंने कहा कि देश में 19 मार्च को शुरू हुआ आपातकाल अभी 19 अप्रैल तक लागू है जिसे अगले हफ्ते के अंत में औपचारिक रूप से बढ़ा दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने टीवीआई चैनल को बताया कि आपातकालीन कदमों को अभी हटाने से “देश में गलत संदेश जाएगा।”
देश में सभी हवाई अड्डे सोमवार तक पूरी तरह बंद हैं और लोगों को सिर्फ काम के लिये अपने गृह नगर को छोड़ने की इजाजत है।
शुक्रवार को प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक पुर्तगाल में अभी कोरोना वायरस के 15,472 मामले हैं और यहां वायरस से 435 लोगों की मौत हो चुकी है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

