विदेश की खबरें | समलैंगिक नागरिक संघों पर पोप की टिप्पणी स्रोत के बारे में किये जा रहे सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, वेटिकन ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है कि क्या उसने यह टिप्पणी अपने ही प्रसारण के अंश से काट कर हटा दिया था, या मेक्सिको के प्रसारणकर्ता पर दबाव डाला था, जिसने यह साक्षात्कार लिया था।

वहीं, वेटिकन ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है कि क्या उसने यह टिप्पणी अपने ही प्रसारण के अंश से काट कर हटा दिया था, या मेक्सिको के प्रसारणकर्ता पर दबाव डाला था, जिसने यह साक्षात्कार लिया था।

वेटिकन ने इन सवालों का भी जवाब नहीं दिया कि उसने ‘‘फ्रांसेस्को’’ डॉक्यूमेंट्री में इस टिप्पणी को प्रसारित करने की अब जाकर अनुमति क्यों दी।

यह भी पढ़े | दुनिया भर में टीकों के उचित वितरण को बढ़ावा देगा चीन.

रोम फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पोप फ्रांसिस ने कहा, ‘‘समलैंगिक लोगों को परिवार में रहने का अधिकार है। वे ईश्वर की संतान हैं। हमें नागरिक संघ कानून की जरूरत है, उसके जरिये उन लोगों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।’’

पोप फ्रांसिस ने इस तरह पहली बार समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया है। हालांकि, आधिकारिक वेटिकन शिक्षाओं में समलैंगिक संघों के इस तरह की किसी मंजूरी को निषिद्ध किया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

उल्लेखनीय है कि ब्यूनस आयर्स के आर्चबिशप के रूप में सेवा देने के दौरान फ्रांसिस ने समलैंगिक विवाह के विकल्प के तौर पर पुरुष समलैंगिक जोड़े के लिये नागरिक संघों का समर्थन किया था। हालांकि, बतौर पोप उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से नागरिक संघों का संमर्थन नहीं किया था।

फ्रांसिस के शीर्ष संचार सलाहकार में शामिल रेव. एंटोनियो स्पादारो ने कहा है कि पोप की टिप्पणी पुरानी खबर है। यह टिप्पणी मेक्सिको के प्रसारणकर्ता टेलीवीजा को मई 2019 में दिये एक साक्षात्कार में की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कुछ भी नया नहीं है क्योंकि यह उस साक्षात्कार का हिस्सा था। यह हैरत में डालने वाला है कि आपको यह याद नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि टेलीवीजा ने इस टिप्पणी का उस वक्त प्रसारण नहीं किया था, जब उसने साक्षात्कार दिखाया था। साथ ही, ना ही वेटिकन ने इसकी रिकार्डिंग सार्वजनिक की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान