देश की खबरें | पोप फ्रांसिस ने दो भारतीयों सहित 21 नए कार्डिनल घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि वह इस साल अगस्त में वेटिकन में आयोजित होने वाले एक समारोह में चर्च के 21 सदस्यों को कार्डिनल के पद पर पदोन्नत करेंगे, जिसमें दो भारतीय भी शामिल हैं।

वेटिकन सिटी, 29 मई पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि वह इस साल अगस्त में वेटिकन में आयोजित होने वाले एक समारोह में चर्च के 21 सदस्यों को कार्डिनल के पद पर पदोन्नत करेंगे, जिसमें दो भारतीय भी शामिल हैं।

आधिकारिक वेटिकन न्यूज की खबर के मुताबिक, भारत के दो कार्डिनल में आर्कबिशप ऑफ गोवा एंड दमाओ (भारत) के आर्कबिशप फिलिप नेरी एंटोनियो सेबेस्टियाओ डी रोजेरियो फेराराओ और आर्कबिशप दी हैदराबाद (भारत) के आर्कबिशप एंथनी पूला शामिल हैं।

पोप से लाल हैट पाने वाले चर्च के सदस्यों में दो भारत के, जबकि एक-एक मंगोलिया, घाना, नाइजीरिया, सिंगापुर, पूर्वी तिमोर, पराग्वे और ब्राजील के होंगे। इनके चयन को चर्च का ऐसा नेतृत्व तैयार करने के पोप फ्रांसिस के संकल्प का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे कैथलिक चर्च का वैश्विक चेहरा प्रदर्शित होता हो।

पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवार के अपने पारंपरिक संबोधन के अंत में नए कार्डिनल के नामों की घोषणा की। कम से कम 16 नए कार्डिनल की उम्र 80 साल से कम है, जिससे वे गुप्त सम्मेलन में अगले पोप के चयन के लिए मतदान करने के पात्र होंगे।

पोप ने कहा कि वह 27 अगस्त को ‘कंसिस्टरी’ का आयोजन करेंगे, जिसे चर्च के सदस्यों को कार्डिनल के रूप में पदोन्नत करने वाले समारोह के तौर पर जाना जाता है।

अन्य नए कार्डिनल फ्रांस और कैलिफोर्निया के होंगे, जबकि तीन अभी वेटिकन में शीर्ष पद‍ों पर सेवारत हैं।

फादर फेराराओ का जन्म 20 जनवरी 1953 को पणजी के समीप एल्डोना गांव में हुआ जबकि आर्चबशिप एंथनी पूला (60) का जन्म 15 नवंबर 1961 को कुरनूल के पोलुरु में हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल