खेल की खबरें | पूरण का पहला शतक, वारियर्स को दिलायी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. निकोलस पूरण ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाया जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 31 अगस्त निकोलस पूरण ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाया जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया।

वारियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट 25 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाये। उन्होंने रोस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिये 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की जिससे वारियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना ने क्या इस वजह से छोड़ा आईपीएल?.

इससे पहले पैट्रियट्स से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से पांच विकेट पर 150 रन बनाये थे।

वारियर्स की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि पैट्रियट को छठी हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: ऑनलाइन ओलंपियाड में भारत और रूस संयुक्त रूप से विजेता.

एक अन्य मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्व बचाव करके बारबाडोस ट्रिडेंट्स को तीन रन से हराया। जॉक्स की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है।

बारबाडोस ने टास जीतकर सेंट लूसिया को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी टीम को 18 ओवर में 92 रन पर आउट कर दिया। सेंट लूसिया की तरफ से तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। बारबाडोस के लिये हेडन वाल्श ने तीन और रेमन रीफर ने दो विकेट लिये।

बारबाडोस के सामने छोटा लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के 42 गेंदों पर 39 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन ही बना पायी। सेंट लूसिया की तरफ से केसरिक विलियम्स और जावेल ग्लेन ने दो . दो विकेट लिये।

आखिरी ओवर में बारबाडोस को नौ रन की जरूरत थी लेकिन रोस्टन चेज ने इस ओवर में केवल पांच रन दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी