देश की खबरें | पंडित दीनदयाल के चिंतन के केंद्र बिंदु में था गरीब : राधा मोहन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

लखनऊ, 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

बयान के अनुसार प्रदेश भर में पार्टी की बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों ने बूथों पर बैठक करके पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दर्शन पर चर्चा की।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने इस मौके पर कहा कि पंडित जी के पूरे चिंतन में गरीब उनके केंद्र बिंदु में था और गांव, गरीब, किसान दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित हमारी सारी योजनाओं के केंद्र में हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पित योगदान से संघर्ष के दौर से निकलकर भाजपा आज सत्ता के शिखर पर है।

प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और 1953 में उनका देहांत हो गया और उनकी मृत्यु के बाद दीनदयाल जी के कंधों पर जनसंघ की जिम्मेदारी आई और संघर्ष करते हुए पंडित जी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका