देश की खबरें | किसानों व पेपर लीक मुद्दे को लेकर पूनियां ने राज्य सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर से विधायक सतीश पूनियां ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में किसानों, युवाओं, महिला सुरक्षा व पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

जयपुर, 24 जनवरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर से विधायक सतीश पूनियां ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में किसानों, युवाओं, महिला सुरक्षा व पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पूनियां ने कहा कि राजस्थान में 16 से ज्यादा पेपर लीक हुए और कांग्रेस के शासन में अवैध खनन चरम पर है।

पूनियां ने कहा, ‘‘पूरे देश में सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में है, 2019, 2020, 2021, 2022 में, सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान शांति के लिए जाना जाता था और इसलिए यहां पर्यटन के लिए, रहने के लिए, व्यापार के लिए बहुत खुशी-खुशी लोग आते थे लेकिन यदि आज राजस्थान की कानून व्यवस्था कि बानगी देखेंगे तो साढ़े 8 लाख मुकदमे, किसी भी राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मुकदमों का दर्ज होना, वहां की कानून व्यवस्था के हालात अपने आपमें पेश कर देता है।’’

भाजपा नेता के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने भी कहा है कि ‘‘तिजोरी से पेपर बाहर आया कैसे? ऐसा कौन सा जादू हुआ? सरकार को बता देना चाहिये कि जादू किसने किये, क्यों हुआ?’’

चर्चा में अन्य विधायकों ने भी भाग लिया। सोमवार को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के अनुसार 25 से 29 जनवरी तक विधानसभा की बैठक नहीं होगी। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 30 और 31 जनवरी को जारी रहेगी। एक फरवरी को बैठक नहीं होगी। राज्य सरकार की ओर से दो फरवरी को चर्चा पर जवाब दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज