एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूजा कपूर डेनमार्क में भारत की राजदूत नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूजा कपूर को डेनमार्क में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है । पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ।

देश की खबरें | पूजा कपूर डेनमार्क में भारत की राजदूत नियुक्त

नयी दिल्ली, 28 जनवरी पूजा कपूर को डेनमार्क में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है । पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ।

विदेश मंत्रालय के बयान में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे ।

बयान के अनुसार, ‘‘ पूजा कपूर वर्तमान में बुल्गारिया में भारत की राजदूत हैं और उन्हें डेनमार्क में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है । ’’

उल्लेखनीय है कि पूजा कपूर 1996 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं ।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन वर्तमान में केनबरा में भारतीय उच्चायोग में उप उच्चायुक्त हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).